{"_id":"59e50bf74f1c1b0d698b610f","slug":"killer-s-house-stone-pellet-outpost-charge-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपी के घर पथराव, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या आरोपी के घर पथराव, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार बलवंत यादव उर्फ श्याम की हत्या के तीसरे दिन भी खिजिरपुर गांव में सन्नाटा छाया रहा। कत्ल से आक्रोशित परिजनों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह लोगों ने आरोपी पूर्व प्रधान के घर पर धावा बोलकर पथराव शुरू कर दिया। खबर मिलते ही यूपी-100 की टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को मनाया। बवाल पर डांडी चौकी प्रभारी दीपक श्रीवास्तव को लाइन हाजिर तथा एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
दो दिन पहले कुरेशर घाट पर रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने गये कोटेदार बलवंत उर्फ श्याम सिंह यादव क ी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रात में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डांडी चौकी पर जमकर बवाल काटा। साथ ही चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की। मारे गए बलवंत की पत्नी रंजीता ने आरोप लगाया कि उसके पति को लगातार धमकी दी जाती रही। पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में दुश्मनों का हौसला बढ़ गया। 72 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में नाकाम रहीं।
गांव में कोटेदार की हत्या के बाद मातम छाया है। इसी बीच सोमवार सुबह भी पीड़ित पक्ष के लोगों ने अचानक आरोपी पूर्व प्रधान इंद्रराज यादव के घर पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर की बौछार होने पर 100 नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस वहां पहुंची। हालांकि पुलिस के आने तक में पथराव बंद हो गया था। पुलिस ने लोगों को नाराज लोगों को समझाया कि संयम से रहें। कातिलों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस बीच डांडी चौकी इंचार्ज दीपक श्रीवास्तव को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया। जबकि सिपाही मोहम्मद जुबैर को निलंबित किया गया है। थाना प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि कई पुलिस टीम दबिश दे रही है। गांव में पुलिस टीम गश्त कर रही है।