{"_id":"09d77b27fef0d378bb5d205d021ba824","slug":"killed-in-meja-hammer-cut-the-statue-of-hanuman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजा में हथौड़ा मार तोड़ डाली हनुमान जी की प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेजा में हथौड़ा मार तोड़ डाली हनुमान जी की प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा (ब्यूरो)। मंगलवार सुबह मेजा के गोसौरा गांव की एक प्राचीन मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने हथौड़े से कई वार कर तोड़ डाला। अराजकतत्वों की इस करतूत की ग्रामीणों ने निन्दा की है। उधर, कुछ ही देर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री शैलेश पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए वरना चक्काजाम किया जाएगा। मौके पर बिगड़ती स्थिति देख सिरसा पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा और थाने भेज दिया।
गोसौरा गांव के रितेश श्रीवास्तव पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके दरवाजे पर प्राचीन मंदिर है। जिसमें हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित थी। आरोप है कि मंगलवार सुबह गांव के ही दो युवक मंदिर पहुंचे और हथौड़े से हनुमान जी की प्रतिमा को तोड़ डाला। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे। जब रितेश ने विरोध किया तो उनसे भी युवकों ने मारपीट की। मौके पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री शैलेश पांडेय के संग दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सिरसा चौकी इंचार्ज अजय विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।