फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kareli was hanged by the newly married life

करेली में नवविवाहिता ने फांसी लगा दी जान

Thu, 01 Oct 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Oct 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। करेली के बाजूपुर गांव में बुधवार दोपहर नवविवाहिता युवती ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद पति दुकान से घर आया तो घटना का पता चला। खबर पाकर पहुंची करेली थाने की पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


करेली के बाजूपुर गांव में रहने वाले सलीम शहजादे ने बाहर मार्केट में प्वाईवुड की दुकान खोल रखी है। उसने पहली पत्नी की बीमारी से मौत के बाद नवाबगंज इलाके  के मेंडार गांव की तबस्सुम (25) से दूसरा निकाह किया था। पहली पत्नी से दो साल का बेटा है जो नया पूरा करेली में उसके बहनोई नफीस खां के पास है। कुछ ही समय पहले सलीम पत्नी तबस्सुम के साथ नए मकान में आया था इसलिए आसपास के लोगों से अभी ज्यादा परिचय नहीं था। बुधवार सुबह वह दुकान चला गया था। दोपहर में करीब तीन बजे वह भोजन के लिए घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था।
विज्ञापन


काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो वहां भीड़ लग गई। सलीम से फोन पर खबर पाकर नया पूरा करेली से उसकी बहन और बहनोई नफीस खां भी आ गए। छत पर जाकर दरवाजा तोड़कर लोग घर के अंदर गए तो सीढ़ी के ग्रिल में साड़ी के फंदे से तबस्सुम फांसी पर लटकी दिखी। खबर पाकर करेली थाने की पुलिस पहुंची। शाम को नवाबगंज से तबस्सुम की मां शमीम अख्तर बानो भी कई रिश्तेदारों के साथ आ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि तबस्सुम को मारकर फांसी पर लटका दिया गया। इस आरोप पर पुलिस ने सलीम को उसके बहनोई नफीस समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पहली पत्नी की मौत और दूसरी पत्नी की खुदकुशी से परिजन भी स्तब्ध हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खीरी इलाके के पथरपुर गांव में सोमवार को राजीव उर्फ दुबरी (25) की फांसी लगाकर आत्महत्या के  दूसरे रोज उसकी चाची ममता देवी उर्फ गुड्डी (40) ने भी खुदकुशी कर ली। उसके पति बब्बू की चार साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी छह बेटियां हैं। गुड्डी की खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed