{"_id":"577977de4f1c1b72027f9e41","slug":"je-ada-beaten-with-iron-rods","type":"story","status":"publish","title_hn":" एडीए के जेई को लोहे की रॉड से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीए के जेई को लोहे की रॉड से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विक ास प्राधिकरण के जेई अशोक कुमार पाठक रविवार दोपहर परिवार के लोगों के साथ मुंडेरा की ओर से लौट रहे थे। चौफटका के पास उनकी कार से मवेशी को टक्कर लग गई। इसके बाद स्थानीय युवकों ने कार सवार जेई और उनके परिवार को घेर लिया। जेई को युवकों ने लात-घूसों और लोहे की रॉड से इस कदर पीटा कि वह लहूलुहान होकर अचेत हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
जेई अशोक कुमार पाठक रविवार को अपनी कार से बेटे,भाई, भतीजे और परिवार के लोगों के साथ धूमनगंज किसी से मिलने गए थे। वहां से लौट रहे थे। तभी चौफटका के पास उनकी टवेरा कार से एक मवेशी को टक्कर लग गई। यह देखकर स्थानीय युवकों की भीड़ जुट गई। कहासुनी के बाद स्थानीय लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। हमले में कार जेई के अलावा उनका बेटा, भतीजा और भाई को भी चोटें आई हैं। एसओ कैंट ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।