फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JE ADA beaten with iron rods

 एडीए के जेई को लोहे की रॉड से पीटा

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विक ास प्राधिकरण के जेई अशोक कुमार पाठक रविवार दोपहर परिवार के लोगों के साथ मुंडेरा की ओर से लौट रहे थे। चौफटका के पास उनकी कार से मवेशी को टक्कर लग गई। इसके बाद स्थानीय युवकों ने कार सवार जेई और उनके परिवार को घेर लिया। जेई को युवकों ने लात-घूसों और लोहे की रॉड से इस कदर पीटा कि वह लहूलुहान होकर अचेत हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


जेई अशोक कुमार पाठक रविवार को अपनी कार से बेटे,भाई, भतीजे और परिवार के लोगों के साथ धूमनगंज किसी से मिलने गए थे। वहां से लौट रहे थे। तभी चौफटका के पास उनकी टवेरा कार से एक मवेशी को टक्कर लग गई। यह देखकर स्थानीय युवकों की भीड़ जुट गई। कहासुनी के बाद स्थानीय लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। हमले में कार जेई के अलावा उनका बेटा, भतीजा और भाई को भी चोटें आई हैं। एसओ कैंट ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed