फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Allahabad , by conversion of Dalit girl got married

इलाहाबाद में धर्मांतरण कराकर दलित लड़की की कराई शादी

Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
In Allahabad , by conversion of Dalit girl got married
प्रेमी युवक ने किया आत्मदाह
दलित युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी रचाने का एक मामला बहरिया इलाके में गरमाया हुआ है। बहरिया थाने की पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई मगर पुलिस ने किशोरी को बालिग बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। अब खुद लड़की का पत्र प्रधान और परिजनों को मिला जिसमें जबरन धर्मांतरण कराकर शादी करने की बात लिखी है। मगर उसका पता नहीं चल सका। इसके बावजूद पुलिस की चुप्पी से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र से दलित परिवार की करीब 18 वर्षीय लड़की दस दिन पहले लापता हो गई। उसके पिता ने थाने जाकर आरोप लगाया कि गांव के ही अल्पसंख्यक बिरादरी के एक युवक ने उसका अपहरण किया और धमकी देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। मगर बहरिया पुलिस ने लड़की के परिजनों की मदद के बजाय यह कह कर टरका दिया कि उनकी बेटी बालिग है इसलिए उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती।
विज्ञापन


अपहरण और धर्मांतरण की शिकायत में पुलिस की उदासीनता से लोगों में भारी नाराजगी है। बुधवार को लापता दलित लड़की ने ग्राम प्रधान और अपने परिजनों के नाम पत्र भेजा जिसमें लिखा है कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर एक लड़के से शादी करा दी गई है। लापता लड़की के इस पत्र से हलचल बढ़ गई। परिजन यह जानने के लिए परेशान हैं कि उनकी बेटी कहां और किस हालत में है किशोरी कहां है। परिवार के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी को डरा-धमका कर धर्म परिवर्तन कराया गया है। मगर बहरिया थाने की पुलिस जाने किस दबाव में कार्रवाई करने से ही कतरा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘दलित लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करा दी गई तो यह गंभीर मामला है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।’
-एमपी सलोनिया, सीओ फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed