फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In addition to the five million jewelry missing groom room

होटल में दूल्हे के कमरे से पांच लाख के जेवर गायब

Sat, 31 Jan 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में क्राउन पैलेस होटल में दूल्हे के कमरे का ताला खोलकर पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए गए। चोरों ने जेवर समेटने के बाद कमरे को लॉक कर दिया था। जब दूल्हे की मां ने जेवर से भरा ब्रीफकेस निकालने के लिए अलमारी को खोली तो चोरी का पता चला। होटलवालों ने हाथ खड़े कर दिए तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शक के आधार पर होटल के सात कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


न्यू मेंहदौरी के रहने वाले एक सीमेंट कंपनी के एकाउंटेंट वीरेंद्र राय की बेटी अर्पिता की शादी चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के रहने वाले रोहन भट्ट से शुक्रवार को तय थी। बारात शुक्रवार दोपहर में एक बजे पटना-सिकंदराबाद ट्रेन से जंक्शन पहुंची। बारात के रुकने का बंदोबस्त साउथ मलाका के होटल क्राउन के 15 कमरों में किया गया था। होटल की आखिरी मंजिल के कमरा नंबर 502 में दूल्हा रोहन और उनकी मां बबिता रुकीं। दोपहर में 2.30 बजे रोहन कमरे में ताला बंद कर मां के साथ नीचे नाश्ता करने चले गए।
विज्ञापन


वह तीन बजे के आसपास लौटे और आराम करने चले गए। कुछ ही देर बाद उनकी मां पहुंचीं। उन्हाेंने अलमारी को खोला तो जेवर से भरे ब्रीफकेस का लॉक टूटा हुआ था। ब्रीफकेस का टूटा हुआ कुंडा भी कमरे में पड़ा था। बताया गया कि बैग में हार, करधनी, अंगूठी चेन के साथ ही पांच लाख रुपये के जेवर थे। होटल के जीएम मानस चक्रवर्ती को बुलाया गया तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। कहा कि मास्टर चाबी होटल के मालिक मनोज जायसवाल के पास रहती है। फोन करने के चार घंटे बाद वह पहुंचे। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात में बारात अल्लापुर के कुंदन गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएसआई कोतवाली सुनील दत्त राय ने हाउस कीपिंग मैनेजर, वेटर समेत रूम सर्विस के सात लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसआई ने बताया कि होटल के सिर्फ जमीनी तल पर ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जब लोग नाश्ता करने गए थे, उस वक्त ऊपरी मंजिल पर कौन-कौन गया, इसकी जानकारी होटल के मैनेजर नहीं दे पा रहे हैं। चोरी होटल के कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed