फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If I do not threaten the girl, I will kill her

छात्रा को धमकी-शादी नहीं की तो मार डालूंगा

Mon, 18 Sep 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Sep 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
If I do not threaten the girl, I will kill her
iphone - फोटो : getty images
एंटी रोमियो स्कवायड की तैनाती के बावजूद शहर में शहर में शोहदों की कारगुजारी थम नहीं रही है। ताजा मामला मुटठीगंज इलाके का है जहां एक छात्रा के पीछे पड़े शोहदे ने धमकी दी है कि उससे शादी नहीं की तो जान से मार डालेगा। वह कई बार कोचिंग जाते भी छात्रा से छेड़खानी और खींचतान कर चुका है। उसकी धमकी से परिवार के लोग सहम गए। कारोबारी पिता ने मुट्ठीगंज थाने में लिखित शिकायत की तो युवक के खिलाफ एफआईआर लिखी गई।
विज्ञापन


मुट्ठीगंज में रहने वाली छात्रा एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने जाती है। आरोप है कि पड़ोस में सुंदरगंज मंडी में रहने वाला शिवम जायसवाल उर्फ अभिषेक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा है। वह अक्सर कोचिंग जाते वक्त उसका पीछा करता और अश्लील कमेंट करता। कई बार हाथ पकड़कर खींचतान भी की। छात्रा ने घर में बताया तो परिवार के लोगों ने आरोपी शिवम के घर जाकर शिकायत की लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ। इधर कई रोज से वह छात्रा को धमकाने लगा कि उससे शादी नहीं की तो उसे जान से मार देगा। उसकी इन धमकियों ने छात्रा के परिजनों को सहमा दिया। डर की वजह से छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। शनिवार को उसके पिता ने मुट्ठीगंज थाने जाकर पुलिस को शिवम की करतूत की जानकारी देते हुए तहरीर दी। नामजद मुकदमा लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इस मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक कौशल किशोर बाजपेयी ने बताया कि अभी शिवम पकड़ में नहीं आया। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed