{"_id":"c8269dc52f6328769b9b7f1a40a5b3a2","slug":"high-court-to-try-to-sneak-over-browning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में तमंचा लेकर घुसने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट में तमंचा लेकर घुसने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 05 Aug 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट में मंगलवार दोपहर बैग लेकर घुस रहे एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लेकर तलाशी ली तो सब सन्न रह गए। बैग में एक तमंचा और चार कारतूस मिले। बांदा जनपद से आए उस शख्स को गिरप्तार कर कैंट थाने ले जाकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।
हाईकोर्ट के गेट नंबर पांच पर तैनात एचसीपी रामप्रवेश यादव ने साथ मौजूद सिपाहियों के साथ चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका जो बैग लेकर घुस रहा था। वह चेकिंग से कतराते हुए बाहर निकलने लगा तो पुलिसकर्मियों ने हाईकोर्ट के दूसरे कर्मचारियों की मदद से उसे घेरकर दबोच लिया। फिर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 315 बोर का एक तमंचा और चार कारतूस मिले।
उसने अपना नाम प्रेमनारायण मिश्र और पता सोरहियन पुरवा मजेर मऊ थाना मरका जनपद बांदा बताया। कैंट थाना प्रभारी राजहंस शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में प्रेमनारायण ने बताया कि उसकी दुश्मनी अपने चाचा के साथ है। उसी संबंध में वह हाईकोर्ट आया था। उसके लाइसेंसी शस्त्र नहीं इसलिए सुरक्षा के लिए अवैध तमंचा खरीदकर रखे था। बांदा पुलिस से उसके बारे में जानकारी ली गई तो कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस लिखा गया है। उधर, मुट्ठीगंज पुलिस ने भी दो बदमाशों को बम लेकर जाते वक्त पकड लिया। चौकी प्रभारी गऊघाट रवींद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए लोगों में गऊघाट मुहल्ले का शिवकुमार शर्मा और नई बस्ती कीडगंज का निरंकारी केसरवानी है। उन दोनों के कब्जे से दो-दो देशी बम बरामद हुए हैं।