फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Her father rushed to save the knockout killed

पिता को बचाने दौड़ी युवती को पीटकर मार डाला

Thu, 08 Dec 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Her father rushed to save the knockout killed
Murder
यमुनापार इलाके में बारा के छींड़ी पहाड़ का पूरा में मंगलवार रात गाली गलौच के विरोध में एक बुजुर्ग पर शराब के नशे में धुत सगे भाइयों ने हमला कर दिया। पिता को पिटते देख 25 वर्षीय बेटी बचाने दौड़ी तो हमलावर उस पर टूट पड़े। लाठी-डंडे से पीटकर छात्रा को लहूलुहान कर दिया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। खून से लथपथ युवती को लेकर घरवाले अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की पीटकर हत्या की खबर से गांव में खलबली मच गई। खबर पाकर बारा पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


बारा के छींड़ी पहाड़ का पूरा गांव निवासी अजायब लाल पाल (65) किसान हैं। वह मंगलवार रात अपने घर के सामने बैठे थे। तभी पड़ोस का हरिशचंद दारू के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वह चिल्लाकर गालियां दे रहा था। अजायब लाल ने गाली देने का विरोध किया तो हरिश्चंद भड़क गया। उसने लाठी से अजायब लाल पर हमला कर दिया। शोर गुल सुनकर अजायब की बेटी विटोला देवी (25) घर से बाहर निकली। पिता को पिटते देख बचाने दौड़ी। वह हरिश्चंद्र से भिड़ गई। इस बीच हरिशचंद का भाई मुंशी पाल कंटवासा लेकर पहुंच गया। दोनों भाई उसे पीटने लगे। इसी दौरान एक भाई ने कंटवासे से विटोला के सिर पर हमला कर दिया। कटवासा लगते ही विटोला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


बिटोला देवी के लहुलूहान होते ही दोनों भाई भाग निकले। गांव के लोग बिटोला देवी को अस्पताल ले गए। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अजायब लाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हरिशचंद को गिरफ्तार कर लिया। मुंशी पाल फरार है। बिटोला देवी की शादी बीती मई में कौंधियारा बेंदीपुर के रहने वाले संतोष पाल के साथ हुई थी। विटोला देवी की मौत से घरवालों का रोकर बुरा हाल है। ससुराल वाले भी घटना से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed