{"_id":"59a8630b4f1c1b5c738b4982","slug":"help-sought-from-the-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा शाश्वत के कातिल की गिरफ्तारी को सोशल मीडिया से मांगी मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डा शाश्वत के कातिल की गिरफ्तारी को सोशल मीडिया से मांगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
doctor murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शाश्वत के कातिल डा. सुयश गुप्ता को गिरफ्तार कराने के लिए उसका फोटा सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल दिया गया है। डा. के मित्र और परिजनों की ओर से कातिल की पहचान के लिए डाला गया है। परिजनों और मित्रों में गीतांजलि शर्मा एवं विदित पांडेय की ओर से सोशल साइड पर मैसेज सेंड किया है, जिसमें कातिल का फोटो भी लगाया गया है। लोगों से अपील की है कियह शख्स कहीं दिखाई दे तो उसकी सुचना दिल्ली पुलिस को दें। जिससे कि फरार इस अभियुक्त की गिरफ्तारी में मदद हो सके।
पिछले सप्ताह डा. शाश्वत पांडेय की सेंट स्टीफन अस्पताल में ड्यूटी के दौरान साथी डाक्टर ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही साथी डाक्टर फरार है। दिल्ली पुलिस की ओर से उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। पुलिस को शक है कि वह नेपाल तो नहीं भाग गया। फिर भी पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और गेट के पंचिंग रिकार्ड तथा अन्य सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं। दिल्ली, नोएडा, फर्रूखाबाद, जयपुर समेत अन्य स्थानों पर सुयश के रिश्तेदारों के यहां गुरुवार को भी दबिश दी गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। अब पुलिस उसकी पैत्रिक संपत्ति कुर्क करने के लिए अदालत में 82 व 83 की कार्रवाई करेगी।