{"_id":"57829e724f1c1b6f0c7fe009","slug":"head-clerk-caught-accepting-bribes-from-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक से घूस लेते पकड़ा गया हेड क्लर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापक से घूस लेते पकड़ा गया हेड क्लर्क
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रविवार शाम मेजा स्थित एक इंटर कॉलेज के हेड क्लर्क राकेश कुमार मिश्रा को ट्रांसपोर्ट नगर में अपने घर के भीतर सहायक अध्यापक से 80 हजार रुपये घूस लेते दबोच लिया। उसने प्रबंधक के कहने पर अध्यापक से दूसरे कॉलेज में स्थानांतरण के लिए एनओसी देने की खातिर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। लिपिक को धूमनगंज पुलिस के हवाले कर भ्रष्टाचार का केस लिखाया गया।
हंडिया इलाके में रहने वाले महेश कुमार यादव मेजा में शुकुलपुर इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। वह अपना तबादला हंडिया के एक कॉलेज में कराने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानांतरण के लिए उन्हें अपने इंटर कॉलेज से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) चाहिए। मगर आरोप है कि एनओसी देेने के लिए कॉलेज प्रबंधक के कहने पर हेड क्लर्क राकेश कुमार मिश्रा ने अध्यापक महेश कुमार से एक लाख रुपये की घूस मांगी। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो एनओसी नहीं मिलेगी। आखिर में 97 हजार रुपये में एनओसी का सौदा पटा।
अध्यापक महेश ने चार दिन पहले शहर आकर सतर्कता अधिष्ठान (विजलेंस) के एसपी घनश्याम चौरसिया से लिखित शिकायत की। एसपी ने बड़े बाबू को घूस लेते पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर ध्रुव सिंह, दिनेश कुमार राय, सरोज सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक नारायण पांडेय, कयूम सिद्दिकी को शामिल कर टीम गठित कर दी। हेड क्लर्क राकेश ने अध्यापक महेश को रविवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने घर में पैसे लेकर आने को कहा।
विज्ञापन
महेश 80 हजार रुपये लेकर करीब चार बजे टीपी नगर में राकेश के घर पहुंचे। विजलेंस टीम भी घर के बाहर मुस्तैद हो गई। कुछ देर बाद अध्यापक महेश से 80 हजार रुपये लेकर राकेश नोट गिन रहा था तभी विजलेंस टीम ने कमरे में घुसकर उसे पकड़ लिया। विजलेंस टीम ने नोटों में खास रसायन लगाया था। नोटों को गिनने पर आरोपी राकेश के हाथ में रसायन लग गया था। हाथ धुलाने पर पानी रंगीन हो गया। उसे धूमनगंज थाने ले जाया गया। टीम प्रभारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह की तहरीर पर धूमनगंज थाने में गिरफ्तार राकेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का केस लिखा गया।