फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   haland hostal

हालैंड हाल और एसएसएल के छात्रों में पथराव

Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
haland hostal
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हालैंड और सर सुंदर लाल हॉस्टल के छात्र शनिवार रात आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के ईंट-पत्थर चला। बवाल के  चलते अफरातफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। दो हॉस्टलों के बीच पथराव की खबर पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने दोनों हॉस्टलों के छात्र कमरों में चले गए। तनाव के चलते पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


सर सुंदर लाल छात्रावास के एक लड़के का शनिवार रात हालैंड हॉल के एक छात्र से विवाद हुआ। जिसे लेकर उनके बीच हाथापाई हो गई। दोनों छात्र अपने हॉस्टल पहुंचे और साथियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तो दोनों हॉस्टलों के छात्र ईंट-पत्थर लेकर हॉस्टल के गेट पर आ गए। दोनों हॉस्टल के छात्र एक-दूसरे को गाली देते पथराव करने लगे। इस दौरान बमबाजी की भी चर्चा रही।
विज्ञापन


बवाल की सूचना मिली तो लल्ला चुंगी पर फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर कर्नलगंज समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। भारी पुलिस बल पहुंचने के चलते दोनों हॉस्टलों के छात्र अंदर चले गए। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि दोनों तरफ से पथराव हुआ है। कोई घायल नहीं है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed