फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend killed by ax

प्रेमिका को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा

Thu, 18 Jan 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 18 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend killed by ax
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शादी के आठ साल बाद पति का साथ छोड़ने वाली महिला का उसके प्रेमी ने ही खून कर दिया। तीन बच्चों के साथ भागकर नैनी आई सतपुड़ा चाकघाट सोहागी की रूपा को उसके प्रेमी ने ही धारदार हथियार से मार डाला। पता चला है कि वह बच्चों को ननिहाल पहुंचाने की जिद कर रही थी। इस बात को लेकर उत्पन्न हुए विवाद ने रूपा की जान ले ली। खून से लथपथ मां को देख बच्चों ने जीआरपी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नैनी रेलवे स्टेशन के परिसर में बने अस्थायी टिकट घर के एक कमरे में रूपा अपने प्रेमी राजू के साथ रहती थी। रूपा की शादी करीब 12 वर्ष पहले पनियारी में हुई थी। इन दोनों से तीन बच्चे पैदा हुए। इनमें करन (11), अर्जुन (09) और संदीप सात वर्ष का है। शादी के आठ साल बाद जब बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी बढ़ने लगी थी , तभी बीच रूपा की नजदीकी नारीबारी के रहने वाले राजू उर्फ लोहा से बढ़ी। राजू के साथ रूपा अपने तीनों बच्चों को लेकर नैनी भाग आई। राजू पिछले चार साल से नैनी रेलवे स्टेशन पर बन रहे एफओबी में ठेकेदार नागेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में मजदूरी करता था। राजू ने रूपा को भी मजदूरी में लगा दिया। रूपा तीनों बच्चों के साथ नैनी रेलवे स्टेशन परिसर में बने अस्थाई टिकटघर में रहने लगी।
विज्ञापन


जीआरपी की पूछताछ में पता चला है कि पिछले कई दिनों से राजू और रूपा के बीच बच्चों को ननिहाल छोड़ने को लेकर झगड़ा हो रहा था। रूपा अपने तीनों बच्चों को ननिहाल छोड़ना चाहती थी। यह बात राजू को नागवार गुजरी। कहा जा रहा है कि राजू के इस बात का डर था कि कहीं बच्चों को मायके भेजने के बाद रूपा भी उसका साथ छोड़कर न निकल जाए। इस बीच मकर संक्रांति पर रूपा ने अपनी बहन की बेटी सुषमा को भी अपने पास बुला लिया था। बुधवार को भोर में राजू ने कुल्हाड़ी से रूपा के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। मां की चीख सुनकर बच्चे नींद से जग गए और भागते हुए जीआरपी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी बीआर बिंद पहुंचे और रूपा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जीआरपी ने रूपा की बड़ी बहन प्रमिला पत्नी परम सुख निवासी गंगोत्री नगर को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर वह रोती बिलखती मौके पर पहुंच गई। प्रमिला की तहरीर पर जीआरपी ने आरोपी राजू उर्फ लोहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed