फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl pulling car to school returning from school

स्कूल से लौट रही छात्रा को कार खींच गैंग रेप

Sun, 24 Sep 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Girl pulling car to school returning from school
चलती कार में मह‌िला से गैंगरेप - फोटो : डेमो प‌िक
धूमनगंज इलाके में परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को कार में खींचकर अगवा करने के बाद कई युवकों ने एक कमरे में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई तो छात्रा को धूमनगंज थाने के पास छोड़कर आरोपी युवक भाग गए। शनिवार को धूमनगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखकर पुलिस ने छापेमारी शुरू की। पुलिस ने इस मामले में देर रात दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


15 वर्षीय यह छात्रा मुंडेरा इलाके की रहने वाली है। एफआईआर के मुताबिक, कक्षा नौ की यह छात्रा 20 सितंबर को स्कूल में परीक्षा देने के बाद साढ़े ग्यारह बजे घर के लिए निकली तभी उसे एक कार में खींच लिया गया। कार में चार युवक थे। वे उसे ट्रांसपोर्ट नगर में एक सूने मकान में ले गए। वहां युवकों ने छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इधर, छात्रा के समय पर घर नहीं लौटने से चिंतित परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। स्कूल के अलावा किसी सहेली या रिश्तेदार के यहां वह नहीं मिली तो परिवार के लोग धूमनगंज थाने पहुंच गए। परिजनों ने अपने पड़ोस में रहने वाले विकास पर शक जताया तो पुलिस ने उसके नंबर पर फोन किया और चेतावनी दी कि एफआईआर लिखकर उसे दोस्तों समेत गिरफ्तार करने के  लिए पुलिस भेजी जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद शाम करीब छह बजे आरोपियों ने छात्रा को बारिश के दौरान धूमनगंज थाने के पास छोड़ दिया। छात्रा परिजनों से मिली तो रोते हुए आपबीती सुनाई। उसे थाने ले जाकर पुलिस के सामने पेश किया गया। महिला अधिकार संगठन को जानकारी मिली तो पदाधिकारियों ने पुलिस पर दबाव बनाया कि केस लिखकर गिरफ्तारी की जाएगी। शनिवार को पुलिस ने चार लोगों विकास पाल, दीपक, सरबजीत समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट लिखकर छापेमारी शुरू की। दो लोगों को पकड़ लिया गया है। थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी मुंडेरा के हैं। उनसे पूछताछ में ही पता चलेगा कि उनके साथ मौजूद रहे अज्ञात युवक कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed