फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Ghat commotion and batons to sawmill

चीरघर से गंगा घाट तक हंगामा और लाठीचार्ज

Thu, 30 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ganga Ghat commotion and batons to sawmill
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रेप पीड़ित बालिका की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस से कहा कि सूरत से उसके पिता को आने दिया जाए तभी अंतिम संस्कार होगा लेकिन पुलिस ने दबाव बनाया कि अंत्येष्टि बुधवार को ही कर दी जाए। पुलिस को आशंका थी कि शव रखा रहा तो बृहस्पतिवार को गांव वाले हंगामा न कर दें।
विज्ञापन

 

चीरघर पर पोस्टमार्टम के बाद लोगों और खासतौर से महिलाओं ने पुलिस के विरोध में शव को एंबुलेंस में रखने से रोकने की कोशिश की। कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर भी जाकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाकर शिकायत की। फिर कई थानों की पुलिस शव को एंबुलेंस में रखकर फाफामऊ पहुंची तो परिजन और रिश्तेदार अड़ गए कि कातिलों की गिरफ्तारी हो और बालिका का पिता सूरत से आए तभी अंतिम संस्कार होगा। पुलिस जबरन शव को फाफामऊ गंगा घाट पर ले गई लेकिन लोग विरोध करते हुए हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

 

इस पर पुलिस बल ने लाठियां भांजकर लोगों को दौड़ाया। कुछ लोगों को लाठी से पीटा भी। एसपी सिटी राजेश यादव और सीओ कर्नलगंज भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। फिर पुलिस ने खुद गड्डा खोदवाया और परिजनों को बुलाकर शव दफन करवाया। मौके पर आए एसडीएम ने परिजनों को भरोसा दिया कि लक्ष्मीबाई फूले योजना के तहत उन्हें साढ़े सात लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाएगा। किसी तरह पुलिस ने स्थिति संभाल परिजनों को घर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन


रेप के तेईस रोज बाद पीड़ित बालिका की हत्या के पीछे कुछ और कहानी तो नहीं। हत्या के पीछे कोई और साजिश तो नहीं। गांव वालों में यह चर्चा रही कि पुलिस जांच करे तो घटना में कुछ और किस्सा सामने आ सकता है। एसपी गंगापार राजेश कुमार ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। परिजनों के आरोप के अलावा पुलिस अपने स्तर से भी घटना के पीछे की सच्चाई खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed