फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ganag rape in allahabad

दलित छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप

Wed, 27 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 27 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
ganag rape in allahabad
सरायइनायत इलाके में मंगलवार देर रात दसवीं में पढ़ने वाली दलित लड़की को घर के बाहर से बाइक पर अगवा करने के बाद झाड़ी में उसके साथ तीन युवकों ने बलात्कार किया। रात भर मनमानी करने के बाद भोर में उसे एक भट्ठे के बाहर छोड़कर युवक भाग गए। छात्रा ने घर जाकर बताया तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। छात्रा ने पूरा किस्सा बताया तो पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। मगर फिर जाने क्या हुआ कि पुलिस ने इस घटना को दूसरा रूप दे दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट लिखी पर उसमें से बलात्कार का आरोप ही हटा दिया।
विज्ञापन


दलित परिवार की यह 16 साल की छात्रा मंगलवार रात करीब आठ बजे छोटी बहन के साथ घर के बाहर निकली थी तभी आरोप है कि दो युवकों ने उसे खींचकर बाइक पर बैठा लिया। फिर वे छात्रा को बाइक पर लेकर बढ़ गए। छात्रा का कहना है कि रास्ते में एक और युवक साथ हो लिया। वे तीनों उसे सुनसान स्थान पर झाड़ी में ले गए। वहां उन तीनों ने छात्रा के साथ कुकर्म किया। रात भर मनमानी करने के बाद भोर में छात्रा को कोटवा गांव के एक भट्ठा के बाहर छोड़कर तीनों भाग गए। वहां से छात्रा ने किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना के बारे में जानकर परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन


वे बेटी को लेकर सरायइनायत थाने गए और पुलिस को जानकारी दी। छात्रा ने अपहरण और गैंगरेप के बारे में बताया। पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को पकड़ भी लिया। मगर फिर जाने क्या हुआ कि पुलिस ने छात्रा के पिता से सिर्फ बहला-फुसलाकर भगाने और दलित उत्पीड़न की तहरीर लेकर अजगैयां गांव निवासी सौरभ बटेल और सुनील यादव के खिलाफ केस लिखा। छात्रा का मेडिकल टेस्ट भी नहीं कराया। इस बारे में पूछने पर सीओ फूलपुर कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि छात्रा के पिता ने जो तहरीर दी उसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मगर छात्रा ने तो थाने में पुलिस के सामने बयान दिया था कि उसे बाइक पर उठाकर ले जाने के बाद ‘गलत काम’ किया गया, इस पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed