{"_id":"5a5a44254f1c1bf2408b4b04","slug":"fraud-with-italian-citizen-in-magh-mela-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली के नागरिक के साथ टप्पेबाजी, छह हजार गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटली के नागरिक के साथ टप्पेबाजी, छह हजार गए
इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघमेले में शनिवार की दोपहर इटली के एक नागरिक के साथ टप्पेबाजी हो गई। एक बच्चे ने उसका बैग उड़ा दिया। बैग में छह हजार रुपयों के अलावा कैमरा तथा कई कागजात भी थे। झूंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इटली का रहने वाला जियान पॉल माघमेला घूमने आया था। शनिवार की दोपहर वह संगम लोअर मार्ग पर टहल रहा था। उसी समय 12-13 साल का एक बच्चे ने इशारे से उससे कहा कि पीठ पर कुछ लगा हुआ है। जियान ने अपना बैग बगल में रखा और जैकेट उतारकर देखने लगा।
बस इतनी ही देर में वह बच्चा उसका बैग लेकर भाग निकला। जियान उसे ढूंढने लगा। उसकी भाषा किसी को समझ नहीं आ रही थी। उसे लोग माघमेला स्थित पुलिस चौकीले गए। वहां उसने किसी तरह पुलिस को अपने साथ हुई घटना के बारे में समझाया। इसके बाद झूंसी थाने भेज दिया गया। जियान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके बताए गए हुलिए के आधार पर बच्चे को खोजा जा रहा है।