{"_id":"5bf701a2bdec2241c465b991","slug":"four-incidents-of-firing-in-24-hours-sensational-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में फायरिंग की चार वारदातें, शहर में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे में फायरिंग की चार वारदातें, शहर में सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
24 घंटे के भीतर फायरिंग की चार वारदातों से शहर में सनसनी है। एक दिन पहले सलोरी व अल्लापुर में जमकर गोलियां चली थीं। बृहस्पतिवार को हिंदू हॉस्टल पर गोलियां तड़तड़ाई तो दहशत फैल गई। उधर, लगातार वारदातों पर एसएसपी ने कर्नलगंज पुलिस को जमकर फटकार लगाई, जिससे दिनभर हड़कंप मचा रहा।
एक दिन पहले सालोरी में भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजू शुक्ला के घर आधा दर्जन बदमाशाें ने फायरिंग, बमबाजी कर हड़कंप मचा दिया था। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस अफसरों के भी हाथ-पांव फूले रहे। पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी ही थी कि तभी अल्लापुर में दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं। कई राउंड फायरिंग से पूरा दलेल मोहल्ले में दहशत फैल गई थी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से राहगीर सुनील पाल घायल भी हो गया था। गनीमत रही कि गोली उसकी जांघ पर लगी वरना उसकी जान भी जा सकती थी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अल्लापुर पुलिस चौकी के पास भी दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान गोली वहां से गुजर रहे महंत के ड्राइवर को लग गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। एक के बाद एक हुई दो घटनाओं से कर्नलगंज, जार्जटाउन में हड़कंप मचा था कि बृहस्पतिवार दोपहर हिंदू हॉस्टल पर फायरिंग की घटना से कर्नलगंज पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जानकारी मिली तो एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंच गए। उधर, जानकारी पर एसएसपी ने कर्नलगंज पुलिस को जमकर फटकार लगाई। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। खुद सीओ कर्नलगंज के साथ ही जार्जटाउन, शिवकुटी की फोर्स लेकर दबिश में जुटे रहे। इसी दौरान लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर सरेशाम कोचिंग में फायरिंग कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी।