फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four arrested with foreign currency and Hemp

विदेशी मुद्रा और गांजा के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with foreign currency and Hemp
ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रेलवे पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर जंक्शन स्टेशन पर चेकिंग के दौरान चार अपराधियों को उस वक्त दबोच लिया जब वे ट्रेन यात्रियों के बैग और मोबाइल चुराने की फिराक में थे। तलाशी में बदमाशों के कब्जे से चोरी के कई मोबाइल फोन, नगदी, विदेशी मुद्रा, तस्करी कर लाया गया गांजा और चोरी के काम आने वाले औजार बरामद हुए। ये शातिर अपराधी रोज ही ट्रेनों में चोरी करते थे। उनका सरगना पेशेवर बदमाश है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर जीआरपी के उपनिरीक्षक कैलाशपति सिंह क्यूआरटी के सिपाहियों के साथ प्लेटफार्म नंबर चार की तरफ गश्त पर थे तभी रेलवे यार्ड किनारे केबिन के अंदर चार संदिग्ध लोग दिखे। उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो चार मंहगे मोबाइल फोन, थैले में चार किलो गांजा, ढाई सौ रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा और ढाई हजार रुपये नगद बरामद हुए। थाना प्रभारी मनोज सिंह के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि वे बिहार और झारखंड से गांजा लाकर यहां बेचते रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेनों में घुसकर वे यात्रियों के बैग और महंगे मोबाइल भी चुराकर बेचते हैं। पकड़े गए लोगों में गिरोह का सरगना करेली इलाके में रहने वाला अनवारूल शेख, नैनी में फूलमंडी का मनोज केवट, दरभंगा बिहार का शंकर सरोज और कछवा मिर्जापुर का मोईन है। इनमें गैंग सरगना अनवारूल पहले भी चार बार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह झारखंड के साहबगंज से यहां आकर बस गया था। पूछताछ में उसने कहा कि उसे विदेशी मुद्रा एक यात्री के बैग में मिली थी। हालांकि जीआरपी को शक है कि वह झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed