फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four arrested in school abduction rape

छात्रा के अपहरण रेप में चार गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Dec 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in school abduction rape
Arrest
कक्षा नौ की एक छात्रा से दोस्त और फिर उसे बंधक बनाकर रेप के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। कटरा में रहने वाली यह छात्रा दो हफ्ते पहले घर से लापता हो गई थी। पुलिस को जांच में उसके चार ब्वायफ्रेंड का पता चला जिनसे वह फोन और फेसबुक मैसेंजर से बात करती और मिलती-जुलती थी। लापता होने के बाद वह इन चारों के साथ रही। आखिर में वह दिल्ली चली गई थी जहां से उसे वापस लाया गया।
विज्ञापन


कटरा में एक गरीब परिवार की 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। वह 16 दिसंबर को लापता हो गई। कई दिन तक खोजबीन के बाद 23 दिसंबर को पिता ने कर्नलगंज थाने में सूचना दी। जांच में पता चला कि सारिका का संबंध करीब दो साल से राजापुर में रहने वाले धीरज से है। वह नोएडा में रिश्तेदार के घर में रहकर कपड़ा मिल में काम करता है। परिजनों पर पुलिस के दबाव पर धीरज नोएडा से घर आ गया। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो धीरज ने बताया कि राजापुर के शुभम से भी छात्रा का अफेयर है। पुलिस ने शुभम को भी पकड़ लिया। उन दोनों ने कुबूला कि वे छात्रा से लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहे हैं। मगर अभी नहीं जानते कि वह कहां है। उन दोनों से थाने में पूछताछ हो रही थी तभी पता चला कि छात्रा नोएडा में धीरज के रिश्तेदार के घर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


कर्नलगंज थाना प्रभारी अवधेश गौतम ने सिपाही विनोद मौर्या के साथ जाकर छात्रा को बरामद कर लिया। महिला पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली कि धीरज और शुभम के अलावा छात्रा के दो और ब्वायफ्रेंड प्रमोद तथा छोटू हैं। मुट्ठीगंज में रहने वाले ये युवक चौक में कपड़े की दुकान में काम करते हैं। कुछ महीने पहले छात्रा उस दुकान में सहेली संग कपडे़ लेने गई थी तभी उनसे भी दोस्ती कर ली थी। युवकों से वह फोन, व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर पर बात करती थी। अक्सर उनसे मिलने भी जाती। छात्रा ने बताया कि 16 दिसंबर को घर में झगड़ा होने के बाद वह भागी तो दो दिन कटरा में ट्यूशन टीचर के पास रही। फिर झूंसी में धीरज की मुंहबोली बहन के पास चली गई। धीरज नोएडा से नहीं आया तो वह कपड़े की दुकान में काम करने वाले उसके दोस्त प्रमोद और छोटू से मिली जो उसे मुट्ठीगंज में एक होटल ले गए। वहां दो दिन रेप करते रहे। इसके बाद 23 दिसंबर को वे छात्रा को नोएडा में धीरज के रिश्तेदार के पहुंचाकर लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने उन दोनों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराया। रेप की पुष्टि होने पर धीरज, शुभम, प्रमोद और छोटू को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश किया। वहां से उन चारों को अपहरण, नाबालिग से बलात्कार के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, छानबीन के दौरान पता चला कि किशोरी ने फेसबुक पर अलग नाम से तीन आईडी बना रखी है जिनसे वह दोस्तों से बात करती रहती। इसके अलावा उसने चार अलग सिम भी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed