फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Found hanged dealer suspected of murder

फांसी पर लटका मिला व्यापारी, कत्ल का शक

Thu, 01 Dec 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Found hanged dealer suspected of murder
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
कोतवाली इलाके में मानसरोवर सिनेमाघर के निकट चक माधोलेन में बुधवार सुबह मशीनरी विक्रेता प्रभात सिंह का शव मकान मालिक के हिस्से में फांसी पर लटका मिला। उसी मकान में प्रभात ने दुकान खोल रखी थी। हल्ला मचा तो पड़ोसी जुटे और भीड़ लगी। पुलिस के साथ ही परिजन भी आ गए। परिवार के लोगों और करीबियों ने आरोप लगाया कि यह हत्या का मामला है। कोतवाली पुलिस केस लिखकर जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के राज से परदा हट सकता है। 
विज्ञापन


कीडगंज में कृष्णा नगर निवासी वीरेंद्र सिंह के चार पुत्रों में दूसरे नंबर के प्रभात सिंह ने चक माधो लेन में सत्येंद्र सिंह के मकान में किराए पर बंधु ट्रेडर्स नाम से दुकान खोल रखी थी। वह भवन निर्माण से जुड़े मिक्सर जैसे उपकरणों की बिक्री और सर्विसिंग का काम करते थे। वह अविवाहित थे। सबसे बड़े भाई लखनऊ में पब्लिकेशन के कारोबार से जुड़े हैं जबकि छोटे आदित्य सिंह ने मानसरोवर के पास पंपिग सेटकी दुकान खोल रखी है। पिता वीरेंद्र भी छोटे पुत्र आदित्य की दुकान में बैठते हैं। बताया गया कि प्रभात बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से दुकान के लिए निकले। मगर दुकान खोलने की बजाय वह दूसरे तल पर मकान मालिक सत्येंद्र के हिस्से में पहुंच गए।
विज्ञापन


फिर क्या हुआ, यह रहस्य बना है। सत्येंद्र और प्रभात के बीच दोस्ती भी रही है। करीब नौ बजे सत्येंद्र की 24 वर्षीय बेटी गुड़िया पूजा घर से निकली तो प्रमोद को आंगन की जाली में बंधे दुपट्टे से फांसी पर लटका देख चीखने लगी। सत्येंद्र और उनका भतीजा कौशिक समेत आसपास के लोग जुट गए। सत्येंद्र तीन दिन पहले पत्नी के साथ रायबरेली में अपनी ससुराल चले गए थे। उन्होंने भतीजे कौशिक को घर में बेटी गुड़िया के साथ ठहरा दिया। कुछ देर में घटना की खबर पाकर कोतवाली पुलिस के साथ प्रभात के पिता वीरेंद्र सिंह और भाई सुधीर तथा आदित्य भी पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह से शव को फंदे से उतारकर निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात के माथे पर चोट से खून बहा था। यह देख परिजन और रिश्तेदार भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभात को कत्ल के बाद फांसी पर लटकाया गया था। हालांकि कोई भी कत्ल की ठोस वजह नहीं बता सका मगर बार-बार कहते रहे कि मकान मालिक सत्येंद्र का इस मौत में हाथ है। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई। माथे पर चोट कैसे पहुंची यह भी सवाल है। एसपी सिटी का कहना है कि गुरूवार को शव के पोस्टमार्टम से मौत का राज सामने आएगा। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कत्ल का मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed