फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Parishad's nephew beaten to death by parade ground near Parade Ground

परेड मैदान के पास पूर्व पार्षद के भतीजे की पीट-पीट कर हत्या

Mon, 26 Nov 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 26 Nov 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
दारागंज स्थित परेड मैदान के पास रविवार देर रात हुए मामूली विवाद के बाद व्यापारी के पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब वह संगम क्षेत्र से दोस्त संग लौट रहा था। पिटाई से गंभीर रूप से चोटिल होने पर दोस्त उसे लेकर एसआरएन पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमलावरों का देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन


कोतवाली के बहादुरगंज निवासी जयबाबू अग्रहरि व्यापारी हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा अमित अग्रहरि रविवार शाम शिवचरण लाल रोड निवासी शाश्वत यादव के साथ स्कूटी से संगम घूमने गया था। रात 10 बजे के करीब दोनों वहां से लौट रहे थे। परेड मैदान के पास पेट्रोल खत्म हो गया तो दोनों आने-जाने वालों से मदद मांगने लगे। शाश्वत ने पुलिस को बताया है कि इसी दौरान बाइक से जा रहे एक व्यक्ति ने मदद मांगने पर अमित को गाली दे दी। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसने बीचबचाव किया तो व्यक्ति चला गया। हालांकि कुछ देर बाद वह अपने एक साथी के साथ वापस आया और अमित पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उसके सिर व नाक पर गंभीर चोट आई और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग निकले। शाश्वत ने फोन कर सूचना दी तो उसके कई दोस्त मौके पर पहुंच गए। वह गंभीर रूप से जख्मी अमित को लेकर रामबाग स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसआरएन में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर घरवाले बिलखते हुए एसआरएन अस्पताल पहुंचे। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि हमलावर कौन थे, इस बारे में मृतक का दोस्त भी कुछ बता नहीं पा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारागंज पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे में धुत थे। जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आ रही है कि  मदद मांगने के दौरान इन्होंने आरोपी को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका। नशे में धुत होने के कारण इन लोगों ने उसे गाली दी। जिसके बाद वह वापस आया और फिर इन पर हमला बोल दिया। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शी दोस्त से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलते ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed