{"_id":"5a5a5d4e4f1c1b62428b4ac0","slug":"fire-in-three-tents-of-radha-krishna-temple-with-gas-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर से राधा कृष्ण मंदिर के तीन टेंट में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर से राधा कृष्ण मंदिर के तीन टेंट में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम किनारे राधाकृष्ण मंदिर स्थित औरंगाबाद बिहार के ठाकुरजी आश्रम के तीन टेंट में शनिवार को आग लगने से कई लाख का सामान जल गया। करीब आधा घंटे में फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में कई लोग झुलस गए, जिनका पास के अस्पताल में उपचार कराया गया।
झूंसी क्षेत्र में संगम किनारे राधा कृष्ण मंदिर परिसर में ठाकुरजी आश्रम परिसर के अंदर करीब एक दर्जन टेंट लगे हुए हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे उनमें से एक टेंट में सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। उसी समय आग लग गई। वहां मौजूद श्रद्धालुओं तथा आश्रम के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन एक के बाद एक करके तीन टेंट जल गए। उसी समय फायरब्रिगेड की गाड़ी मंगा ली गई। फायरब्रिगेड की दो गाड़ी से आधा घंटे के अंदर आग पर काबू पाया जा सका। एसपी मेला नीरज पांडेय ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे मेला परिसर में लगे टेंट में अलाव न जलाएं और न ही खाना बनाएं। क्योंकि आग लगने की आशंका है। इस बात का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग की इस घटना पर काबू कर लिया है। इस बारे में मेला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।