फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fiancee, young man in front of mother attacked with sharp weapons, death

मंगेतर, मां के सामने युवक पर धारदार हथियारों से हमला, मौत

Sat, 14 Oct 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Oct 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fiancee, young man in front of mother attacked with sharp weapons, death
हत्या
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सदरेपुर तिराहे पर बृहस्पतिवार रात एक युवक पर उसकी उसकी मां और मंगेतर के सामने ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले के समय उसे बचाने दौड़ी मंगेतर पर भी कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगेतर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक अपने ताऊ के लड़के की हत्या में जेल में बंद था। नवंबर में उसकी शादी थी, इसलिए उसे छह महीने की पेरोल पर दो महीने पहले छोड़ा गया था।
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के जगबंधनपुर गांव का रहने वाला अखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू (27) बृहस्पतिवार सुबह अपनी मां मानो देवी को लेकर क्वालिस गाड़ी से मौसी उमा देवी के घर उतरांव के धनकेसरा गांव गया था। शाम को लौटते समय वह डगरहा का पूरा गांव में अपनी मंगेतर प्रियंका सिंह के घर पहुंचा। प्रियंका को लेकर वह खरीदारी को निकल गया। मां भी साथ थीं। ड्राइवर लल्ला यादव गाड़ी चला रहा था। साथ में अखिलेश सिंह का एक दोस्त भी बैठा था। खरीदारी के बाद रात में करीब साढ़े नौ बजे वह प्रियंका को घर छोड़ने के लिए डगरहा का पूरा गांव की ओर चल दिया। गाड़ी सदरेपुर तिराहा के पास पहुंची थी कि पहले से घात लगाए हमलावरों ने गाड़ी रोक ली और अखिलेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ड्राइवर और उसका दोस्त यह देख भाग निकले। अखिलेश को लहूलुहान देखकर प्रियंका भी गाड़ी से उतरकर उसे बचाने दौड़ी। हमलावरों ने प्रियंका पर भी धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वे भाग निकले।
विज्ञापन


एंबुलेंस से अखिलेश और प्रियंका को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पहले एसआरएन अस्पताल फिर जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जीवन ज्योति में देर रात अखिलेश की मौत हो गई। प्रियंका की हालत गंभीर बनी हुई थी। मां मानो देवी ने अखिलेश के ताऊ दान बहादुर, उसके बेटे मनोज सिंह, रिश्तेदार सचिन सिंह, गेंदा सिंह और राजेंद्र सिंह को नामजद कराते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। चार अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखी गई है। एसपी गंगापार ने बताया कि दान बहादुर और मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed