फैमिली कोर्ट जज को धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान न्यायाधीश का कहना है कि कानपुर में नियुक्ति के दौरान उन्होंने कई पारिवारिक मामलों का सुलझ-समझौते से निस्तारण कराया था। इन्हीं में एक मामले से जुड़ा शख्स उनको फोन पर काफी समय से धमकी दे रहा है। धमकी की सूचना उन्होंने जिला जज इलाहाबाद को दी थी। उनके निर्देश पर कर्नलगंज थाने केस दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक फोन करने वाले शख्स गौरव ने कानपुर में उनकी नियुक्ति के दौरान कराए गए सुलह के मामले को लेकर अभद्र लहजे में बात की। उसने धमकी दी कि वह इसकी शिकायत सुप्रीम कोर्ट में करेगा। इसके बाद उन्होंने उस नंबर को ब्लॅाक कर दिया लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना। वह कॉल और व्हॉट्सएप पर मैसेज कर परेशान करता रहा।
मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपी ने मैसेज कर कहा कि यह अब उसका आखिरी मैसेज है। वह जांच के दौरान सभी सच्चाई सामने लाएगा। आरोपी गौरव निगम ने मैसेज में लिखा है कि उन्होंने जबरदस्ती उसकी पत्नी से सुलह करा दी और बच्चों सहित पत्नी को उसके घर रहने भेज दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।