फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Failure to get food in Katra, sabotage in the restaurant

कटरा में खाना न मिलने पर उपद्रव, रेस्टोरेंट में तोड़फोड़

Sun, 25 Feb 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
Failure to get food in Katra, sabotage in the restaurant
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कटरा में ही शुक्रवार देर रात एक और रेस्टोरेंट में उपद्रव हुआ। कचहरी टेंपो स्टैंड के पास रेस्टोरेंट में खाना न मिलने पर कुछ युवकों ने जमकर उपद्रव किया। तोड़फोड़ के साथ कर्मचारियों से मारपीट भी की। आरोप है कि उपद्रव करने वाले युवक काउंटर में रखे 1600 रुपये भी ले गए। रेस्टोरेंट मालिक  ने थाने में शिकायत की है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार करती रही।
विज्ञापन


कर्नलगंज थाना क्षेत्र केकटरा में कचहरी टेंपो स्टैंड के पास जाह्नवी रेस्टोरेंट है। मालिक संतोष कुमार सिंह मऊआइमा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह प्रतापगढ़ में एक समारोह में शामिल होने गए थे। रेस्टोरेंट में मैनेजर दीपचंद्र पुत्र श्यामलाल और कर्मचारी सलमान व नूर आलम थे। रात करीब 9.45 बजे पांच-छह युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और चिकन मांगा। बकौल संतोष, उस वक्त केवल दो लोगों का ही खाना बचा हुआ था। कर्मचारियों ने यह बात बताई तो युवक भड़क उठे। उन्होंने गाली-गलौच के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध पर कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। दहशत में आए कर्मचारी रेस्टोरेंट से भाग निकले। इसके बाद युवक वहां से चले गए। आरोप है कि जाते वक्त उपद्रवी युवक काउंटर में रखा 1600 रुपये भी ले गए। उधर सूचना मिलने के बाद रेस्टोरेंट मालिक ने शनिवार दोपहर में कर्नलगंज थाने में पुलिस से शिकायत की। हालांकि इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि जिन युवकों ने उपद्रव किया, वह पास के ही एक लॉज के रहने वाले हैं। इनमें से एक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दो साल पहले छात्रसंघ चुनाव भी लड़ चुका है। गौरतलब है कि बीती नौ फरवरी को कटरा इलाके में ही कालिका रेस्टोरेंट में हुए विवाद के बाद एलएलबी छात्र दिलीप कुमार सरोज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed