{"_id":"59e7abee4f1c1b0d698b6713","slug":"eight-year-old-girl-in-dhumanganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमनगंज में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धूमनगंज में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के नीवां में छोटी दिवाली की रात एक युवक ने आठ साल की बालिका से दरिंदगी कर डाली। वह पड़ोस में रहने वाली बालिका को बहाने से अपने खंडहर में तब्दील पुराने मकान में ले गया और बलात्कार किया। बालिका को जख्मी छोड़ वह भाग गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की।
नीवां मुहल्ले का 28 वर्षीय शक्ति कुमार का पुराना मकान बालिका के घर के बगल में है। वह मकान खंडहर में तब्दील हो चुका है। शक्ति पत्नी और बच्चों के साथ वहां से दूर दूसरे घर में रहने लगा। हालांकि वह बालिका के घर में भी आता-जाता रहा। बालिका के पिता का देहांत हो चुका है। मां किसी तरह गुजारा कर रही है। बुधवार रात करीब आठ बजे शक्ति आया और बालिका को बहाने से अपने साथ अपने पुराने मकान में ले गया। उसने बालिका से हैवानियत कर डाली। वह रोने लगी तो शक्ति भाग गया। बालिका जख्मी हालत में रोते हुए घर पहुंची तो उसकी मां सन्न रह गई। उसने चीख-पुकार की तो पड़ोसी आ गए। फिर बालिका को लेकर सभी धूमनगंज थाने गए। पुलिस ने बालिका को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया क्योंकि बलात्कार से उसकी हालत खराब हो गई थी। थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शक्ति मजदूरी करता है। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।