{"_id":"5b410ca44f1c1b84468b52c8","slug":"dying-for-the-intermediate-inter-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े इंटर के छात्र को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े इंटर के छात्र को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
कीडगंज के मधवापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। यहां चाय की दुकान पर खड़े इंटर के छात्र को गोली मार दी गई। बाइक सवार चार युवकों ने घटना को अंजाम दिया और इसके बाद असलहे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक कीडगंज पुलिस ने इस मामले में मुकदमा नहीं दर्ज किया था।
मूल रूप से कोरांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह मधवापुर में देहाती रसगुल्ला के पीछे वाली गली में रहते हैं। उनकी पत्नी कंचन सिंह प्रतापपुर में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि वह खेती-किसानी के जरिए अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा यशवर्धन (18) बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में 12वीं का छात्र है। पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे झूंसी से मिलने के लिए दो दोस्त यशवर्धन के पास पहुंचे। इस पर वह दोस्तों के साथ ही खड़े होकर पेट्रोलपंप के सामने स्थित दुकान में चाय पीने लगा। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। उनके हाथ में असलहे थे। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने गालियां दागनी शुरू कर दीं। इस पर यशवर्धन के साथ खड़े उसके साथी भागने लगे। बदमाशों ने असलहे से फायर झोंक दिया। गोली यशवर्धन की बाईं बांह में लगी और वह लहूलुहान हो गया। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक असलहे लहराते हुए भाग निकले। भरे बाजार हुई इस घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। इसी बीच सूचना मिली तो पीआरवी 97 पहुंची और घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। तब तक कीडगंज पुलिस भी पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कीडगंज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि छात्र की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, देर शाम तक घरवालों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश बेखौफ थे और यही वजह थी कि उन्होंने घटना को अंजाम देते वक्त अपने चेहरे भी खोल रखे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने एक के बाद एक पांच फायर झोंके। इनमें से दो गोलियां उन्होंने यशवर्धन को निशाना बनाकर चलाईं, जिसमें से एक गोली उसके हाथ में लगी। तीन गोलियां उन्होंने हवा में दागीं। मकसद यही था कि लोगों में दहशत फैल जाए और कोई बीचबचाव की भी हिम्मत न जुटा सके।
विज्ञापन
दिनदहाड़े छात्र पर जानलेवा हमले के मामले को पुलिस आपसी विवाद बता रही है। कीडगंज पुलिस का कहना है कि छात्र से पहले कभी आरोपियों का विवाद हुआ था। वह उन्हें पहचानता भी है, जबकि घायल छात्र के पिता देवेंद्र ने किसी तरह के विवाद की बात से इंकार किया। उनका कहना था कि हमलावरों का विवाद किसी और छात्र से था। इसी दौरान यशवर्धन फोन पर अपनी मां से बात करने लगा। जिस पर हमलावरोें को लगा कि वह पुलिस को फोन कर रहा है। इसी बात पर उन्होंने गोली चला दी।