{"_id":"5a1090264f1c1bf2538bdc10","slug":"dufferin-s-death-during-childbirth-disorder","type":"story","status":"publish","title_hn":"डफरिन में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डफरिन में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) में शनिवार शाम प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर शाहगंज, कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। नाराज लोगों को किसी तरह समझाने का प्रयास किया गया। देर रात परिजन महिला का शव ले जाने को राजी हुए। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। वहीं नवजात की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
सलोरी की सुनीता यादव का विवाह नवाबगंज के बेल्हा निवासी गुड्डू यादव के साथ हुआ था। गर्भवती सुनीता को पति ने शुक्रवार दोपहर प्रसव पीड़ा की शिकायत पर डफरिन में भर्ती कराया। वहां उसके मायके वाले भी थे। गुड्डू के मुताबिक शनिवार शाम डफरिन में सुनीता का प्रसव कराया गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। थोड़ी देर बाद ब्लीडिंग होने के कारण सुनीता की मौत हो गई। यह खबर पाकर वहां गुड्डू और सुनीता के घरवाले पहुंचकर हंगामा करने लगे। लोगों का आरोप था कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की इस कारण सुनीता की जान चली गई। गुड्डू के मित्र फाफामऊ निवासी सत्येंद सिंह ने आरोप लगाया कि सुनीता की मौत के बाद डॉक्टर पहुंची। यह सरासर लापरवाही का मामला है। देर रात पुलिस के समझाने पर गुड्डू के परिवारीजन सुनीता का शव ले जाने को तैयार हुए। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
डफरिन की एसआईसी डॉ. मनीषा गुप्ता ने बताया कि सुनीता का प्रसव नार्मल हुआ। अचानक उसे ब्लीडिंग होने लगी। तमाम प्रयास के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। इसे पीपीएस कहते हैं, जिसमें प्रसूता की जान को खतरा हो जाता है। एसओ शाहगंज के मुताबिक महिला की मौत के बाद परिजन नाराज हुए थे, लेकिन उन्हें समझा दिया गया। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।