बीयर शॉप पर छात्रनेता ने वकील को किया लहूलुहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिविल लाइंस इलाके में शनिवार रात बीयर शॉप पर एक वकील को छात्रनेता ने पीट दिया। साथियों के साथ छात्रनेता ने वकील को तमंचे की बट से पीटा और लहूलुहान कर दिया। वकील ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वकील की तहरीर पर धूमनगंज थाने में मुकदमा लिखा गया है।
धूमनगंज के रहने वाले अभिनव तिवारी वकील हैं। वह शनिवार रात अपने दो दोस्तों के साथ हॉट स्टफ के पास बीयर शॉप पर गए थे। बीयर अधिक दाम पर बेचने को लेकर अभिनव ने सेल्समैन को टोका लेकिन सेल्समैन सही दाम पर बीयर देने को तैयार नहीं हुआ।
वकील बीयर ले रहे थे तभी छात्रनेता देवेंद्र शुक्ला अपने दस साथियों के साथ पहुंच गया। दुकान पर पहुंचते ही छात्रनेता वकील से भिड़ गया। विरोध करने पर छात्रनेता ने साथियों संग वकील को तमंचे की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। अभिनव की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस देवेंद्र और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखकर तलाश रही है।