फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dabang to enter Ladies music;

लेडीज संगीत में घुसा दबंग, मना करने पर मारी गोली

Sun, 08 Jul 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dabang to enter Ladies music;
goli
दारागंज के खुर्द सरैया इलाके में शुक्रवार की रात एक घर में शादी से पहले लेडीज संगीत के समय बदमाश वहां पहुंचा और महिलाओं के साथ नाचने लगा। घर वालों ने मना किया और उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। परिवार के एक युवक को गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में कई और लड़कों को छर्रे लग गए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वह घर में ताला बंद कर परिवार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


दारागंज के खुर्द सरैया के रहने वाले विकास निषाद के मामा की साली की नौ जुलाई को शादी है। छह जुलाई को घर में लेडीज संगीत का आयोजन किया गया था। रात में परिवार के लड़के भी छत पर डीजे लगाकर डांस कर रहे थे। उसी समय मुहल्ले का रहने वाला आपराधिक प्रवृत्ति का दीपक निषाद भी शराब पीकर घर में घुस गया और महिलाओं के साथ डांस करने लगा। इससे महिलाओं में हड़कंप मच गया। उन्होंने आवाज लगाकर ऊपर से लड़कों को बुलाया। फिर भी दीपक मानने को तैयार नहीं था। उसने तमंचा निकाल लिया। मुहल्ले का होने के नाते बड़े बुजुर्गों ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह हटने को तैयार नहीं हुआ तो परिवार के लड़कों ने उसे बलपूर्वक बाहर निकाला।
विज्ञापन


दीपक ने तमंचा से फायर झोंक दिया। गोली विकास को लगी। उसके अगल बगल कई लड़कों को छर्रे लग गए थे। गोली मारकर आरोपी भाग निकला। शादी के घर में अफरातफरी मच गई। विकास को उसके भाई मोनू तथा अन्य लोग अस्पताल ले गए। इंस्पेक्टर दारागंज विनीत सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दीपक परिवार समेत घर में ताला लगाकर भागा है। उसके कई रिश्तेदारों के घर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed