फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cyber crime allahabad

छात्र और बैंक कर्मचारी के खाते से उड़ा दी मोटी रकम

Wed, 04 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
cyber crime allahabad
crime
 इंटरनेट के जरिए अपराध करने वाले साइबर शातिर अब रोज ही लोगों के बैंक खातों से मोटी रकम उड़ा रहे हैं। दो ताजा मामलों में विश्वविद्यालय के एक छात्र के खाते से दो बार में 29 हजार रुपये से ज्यादा पैसों से ऑनलाइन हवाई जहाज के टिकट बुक  करा लिए जबकि पंजाब नेशनल बैंक में बीमा शाखा के अधिकारी के खाते से भी आईआरसीटीसी के जरिए हवाई टिकट बुक कराए गए। टालमटोल के बाद केस लिखकर पुलिस ने केस ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए दूसरे वर्ष के छात्र रवि प्रकाश वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक की कर्नलगंज शाखा में है। 23 दिसंबर की शाम चार से पांच बजे के बीच उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से पैसे कटने के दो मैसेज आए। उसने बैंक से डिटेल लिया तो एक बार 17497 और दूसरी बार 11269 रुपये से ऑनलाइन प्लेन के टिकट बुक किए गए थे। उसके खाते से 29 216 रुपये उड़ा दिए गए थे।
विज्ञापन


उसकी शिकायत पर सोमवार को कर्नलगंज थाने में मुकदमा लिखा गया। उधर, धूमनगंज के उमरपुर नीवां सैनिक कॉलोनी में रहने वाले पीएनबी मेट लाइस इंश्योरेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर संतोष उपाध्याय के खाते से भी 23341 रुपये उड़ा दिए गए। संतोष ने पीएनबी मुख्य शाखा सिविल लाइंस से डिटेल लिया तो जानकारी मिली कि आईआरसीटीसी के जरिए उनके बैंक खाते से स्पाइश जेट की विमान सेवा में हवाई टिकटों की बुकिंग की गई थी। तीन दिसंबर के इस मामले की शिकायत एसएसपी से दो बार करने पर 25 रोज बाद सिविल लाइंस थाने में केस लिखा गया लेकिन पुलिस ने जांच भी नहीं शुरू की। पुलिस का कहना है कि इन मामलों की जांच के लिए वक्त ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed