{"_id":"3b8b920c148f458bda292ad2a162e043","slug":"crime-news-hindi-news-88","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चौराहे पर विकलांग महिला ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुभाष चौराहे पर विकलांग महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के खीरी इलाके में शुक्रवार दोपहर विकलांग महिला के साथ पड़ोसी युवक ने रेप की कोशिश की। महिला ने अपने मूक-बधिर पति के साथ थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने टरका दिया। शनिवार को पीड़ित महिला ने समाधान दिवस पर मेजा थाने जाकर वहां मौजूद सीओ और एसडीएम से गुहार लगाई। तब भी कुछ नहीं हुआ तो उसने रविवार दोपहर शहर आकर सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर पुलिस के रवैये के खिलाफ शरीर पर मिट्टी का तेल डाल आग लगाने की कोशिश की। पुलिसवालों ने उसे आत्मदाह से रोका। जानकारी मिली तो एसपी यमुनापार ने खीरी के थानाध्यक्ष को फटकारा तब जाकर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की कोशिश का नामजद मुकदमा लिखा गया।
तकरीबन 28 साल की इस महिला का पति बोलने और सुनने में लाचार है। एक पैर से विकलांग होने के बावजूद वह पति और दो बच्चों के साथ गुजारा करने के लिए घरों में बर्तन धुलने और सफाई का काम करती है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर वह घर में अकेली सो रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय संतोष कुमार ने कपडे खींचकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। वह चीखी तो आसपास के लोग जुट गए। इस पर आरोपी संतोष धमकी देते हुए भाग निकला। वह अपने पति संग थाने गई तो दरोगा ने जमीन का विवाद बताकर भगा दिया। शनिवार को समाधान दिवस पर भी अफसरों के सामने प्रार्थनापत्र देने पर सुनवाई न हुई। ऐसे में निराश होकर रविवार दोपहर वह शहर में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा पहुंची और पुलिस के खिलाफ नारा लगाते हुए शरीर पर मिट्टी का तेल डाल लिया। यह देख वहां कई लोग जुट गए। पुलिसवाले भी आ गए और महिला को आत्मदाह करने से रोका। फिर एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए खीरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार राय से फोन पर नाराजगी जताते हुए एफआईआर लिखने का आदेश दिया। पुलिस रिपोर्ट लिख जांच कर रही है। तीन साल पहले भी इसी व्यक्ति के खिलाफ महिला ने बलात्कार का केस लिखाया था, तब पुलिस ने जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।