{"_id":"36e532a6a8dfffc49882ff72ddcbdfff","slug":"crime-news-hindi-news-846","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को रंगदारी न देने पर मारने के लिए दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार को रंगदारी न देने पर मारने के लिए दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में दुकानदार को रंगदारी न देने पर छात्रनेता ने साथियों के साथ मारने के लिए दौड़ाया। दुकानदार जान बचाकर भाग निकला। वह सिविल लाइंस थाने पहुंचा और मामले की तहरीर दी। सिविल लाइंस रिपोर्ट लिखकर छात्रनेता को तलाश रही है।
राजापुर के रहने वाले तौफीक की सिविल लाइंस में फल की दुकान है। उनका आरोप है कि शहर के अच्छे लॉज में रहने वाला छात्रनेता विकास सिंह कुछ दिन पहले दुकान पर आया और 25 हजार रुपये रंगदारी मांगी। तौफीक ने छात्रनेता को रंगदारी की रकम नहीं दी। इससे विकास सिंह खुन्नस रखे हुए था।
सोमवार की शाम तौफीक घर जा रहे थे। तभी एसपी मार्ग पर छात्रनेता विकास सिंह ने अपने साथियों के साथ तौफीक को मारने के लिए दौड़ाया। लेकिन तौफीक किसी तरह जान बचाकर भाग निकले और भागकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।