फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

फ्री में दाखिला में दाखिला न करने पर कोचिंग में बवाल, तोड़फोड़

Sun, 05 Jul 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime news
छात्रा का फ्री में दाखिला नहीं करने पर हॉस्टल के छात्रों ने शनिवार शाम डीजे हॉस्टल के सामने स्थित एक कोचिंग मेें जमकर बवाल काटा। कोचिंग कर्मियों से मारपीट के बाद जमकर तोड़फोड़ की फिर सूचना पर पहुंचे सिपाहियों को धक्कामुक्की कर खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज पहुंचे तो आक्रोशित छात्रों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। कई थानों की फोर्स ने वहां पहुंच लाठियां भांजकर छात्रों को खदेड़ा। तीन छात्रों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। इससे नाराज बड़ी संख्या में नारेबाजी करते कर्नलगंज थाने पहुंचे छात्रों ने हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को दौड़ाया तो भाग निकले। दोबारा बवाल की आशंका के चलते मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


डीजे हॉस्टल के पास पाठक क्लासेज के नाम से एक कोचिंग चलती है। जिसके संचालक राजीव कुमार पाठक हैं। कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। शाम को एक छात्रा का फ्री में दाखिला कराने के लिए एक दर्जन की संख्या में छात्र कोचिंग पहुंचे। कोचिंग के कर्मचारी ने फ्री में दाखिला करने से इंकार कर दिया। इस पर छात्रों और कोचिंग कर्मचारियों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो छात्रों ने मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। तब तक मारपीट की सूचना पर बवाल कर रहे छात्रों की तरफ से हॉस्टल से दर्जनों की संख्या में छात्र पहुंच गए। कंट्रोल रूम की सूचना पर ईगल के सिपाही पहुंचे। छात्रों ने सिपाहियों के साथ धक्कामुक्की कर उन्हें भगा दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज फोर्स के साथ पहुंचे तो छात्रों की भीड़ ने इंस्पेक्टर को भी दौड़ा लिया।
विज्ञापन


 तब तक कई थानों की फोर्स के साथ एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार पहुंच गए। पुलिस ने बवाल कर रहे छात्रों को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। उपद्रवी छात्र वाहनों पर पथराव और तोड़फोड़ कर करते हुए भाग निकले। पुलिस ने तीन छात्रों गौरव, अभिषेक और भवनीश को दबोच लिया। बवाल की आशंका को देखते हुए डीजे हॉस्टल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। तीन छात्रों के पकड़े जाने की बात साथियों को पता चली तो दर्जनों की संख्या में छात्र कर्नलगंज थाने पहुंचे। थाने में छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा शुरू किया लेकिन पुलिस ने दौड़ाया तो भाग निकले। सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया फ्री में एडमीशन कराने और रंगदारी मांगने को लेकर विवाद हुआ था। कोचिंग की संचालक की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। तीन छात्रों को पकड़ा गया है। मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed