फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

रिटायर्ड शिक्षक के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 02 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime news
शहर के मेंहदौरी इलाके में रिटायर शिक्षक के ताला बंद घर को चोरों ने खंगाल लिया। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने शिक्षक के घर ताला टूटा देखा तो फोन से इसकी जानकारी शिक्षक को दी। चोरी की खबर पाकर शिवकुटी पुलिस पहुंची। पुलिस छानबीन के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिवकुटी के मेंहदौरी कॉलोनी के रहने वाले अशोक कुमार रिटायर शिक्षक हैं। उनका बेटा वाराणसी में नौकरी करता है। तीन दिन पहले नये साल पर अशोक कुमार पत्नी के साथ बेटे के पास काशी चले गए। घर में ताला बंद था। ठंड की रात घर में ताला बंद देख चोरों को मौका मिल गया। शुक्रवार रात ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल चोरों ने घर का हर कोना खंगाला। वे नौ हजार रुपये और लगभग तीन लाख का जेवर उठा ले गए। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो अशोक कुमार को फोन कर बताया। चोरी की खबर पाकर अशोक कुमार दोपहर वाराणसी से घर पहुंचे। अशोक के मुताबक चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे थे। शिवकुटी पुलिस के मुताबिक चोरी में किसी आसपास के ही शख्स का हाथ होने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed