फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

नये यमुना पुल पर गश खाकर गिरा युवक, मौत

Thu, 25 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime news
 बाइक से मां को लेकर शहर जा रहे बाइक सवार युवक को अचानक नये यमुना ब्रिज पर चक्कर आया और वह बाइक लेकर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को उठाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत के बाद मां बेसुध होने लगी। पास में रहे मोबाइल से लोगों ने घटना की जानकारी घरवालों को दी तो घर से कुछ लोग मौके पर पहुंच गये। घरवाले उसे घर ले आये तो घर में रोना पिटना मच गया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा रहा। घटना बुधवार को नैनी के गंजिया इलाके में हुई।
विज्ञापन


नैनी के गंजिया इलाके में रहने वाले मो. इसराइल नैनी गंजिया निवासी सपा नेता मोहम्मद जावेद उर्फ पप्पू गंजिया की गाड़ी चलाते हैं। मो. इसराइल उस दिन मो. जावेद के परिवार को लेकर कहीं बाहर गये हुए थे। उनका बेटा आतिब (19) चकदोंदी में खरादिया का काम करता है। बुधवार की शाम छह बजे आतिब बाइक से अपनी मां को लेकर चौक किसी काम से जा रहा था। वह नये यमुना पुल पर पहुंचा उसी दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया और बाइक लेकर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद बेटे के शव को देख मां बेसुध होने लगी। घटना की जानकारी लोगों ने युवक के पस रहे मोबाइल से उसके घरवालों को दी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed