फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

गुंडागर्दी : मवेशी पकड़ने पर कर्मी का सिर फोड़ा

Thu, 04 Feb 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
शहर में घूमते दुधारू मवेशियों को पकड़ना नगर निगम कर्मचारियों को महंगा पड़ रहा है। बुधवार को भारद्वाज पार्क से कुछ मवेशियों को पकड़ने से भड़के पशुपालकों ने प्रयाग स्टेशन के पास निगम की गाड़ी रोककर गायों को उतारा और उसके बाद कर्मचारियों की जमकर कर धुनाई कर दी। मारपीट में एक कर्मचारी का सिर फट गया। उसके सिर में तीन टांगे लगे हैं। निगम के पशुधन अधिकारी ने इस मामले में कनर्लगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर निगम ने लिए सड़कों, गलियों में घूमते मवेशियों को पकड़ना हमेशा से मुश्किल भरा रहा है। इस काम में लगे कर्मचारियों को पशुपालकों का जबरदस्त विरोध झेलने पड़ता है। बेअंदाज पशुपालक मवेशियों को पकड़ने जाने पर अक्सर कर्मचारियों से मारपीट करते हैं। बुधवार को निगम के पशुधन विभाग का दस्ते ने शाम करीब पांच बजे भारद्वाज पार्क के पास से कुछ गायें पकड़ीं और उन्हें गाड़ी में लाद लिया। वहां से दस्ता कुछ दूर बढ़ा, इस बीच पशुपालक को इसकी सूचना मिली। कुछ साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस पशुपालक ने गाड़ी का पीछा किया और प्रयाग स्टेशन के पास रोक लिया। फिर गाड़ी से गायों को उतारने के बाद उस पर बैठे कर्मचारियों पर हमला कर दिया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे तो पशुपालक ने सोनू नाम के कर्मी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हमले में सोनू का सिर फट गया। इसके बाद पशुपालक मवेशियों को लेकर भाग गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पशुधन अधिकारी डॉ.धीरज गोयल को दी तो वह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सोनू का मेडिकल कराया गया। डॉ.गोयल ने बताया कि हमला करने वाले पशुपालक ने कर्मियों को उसके मवेशी न पकड़ने और ऐसा करने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी थी। बताया कि पशुपालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed