{"_id":"b0263800b424bf5f08864e4e31aa2747","slug":"crime-news-hindi-news-1081","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से लगी टक्कर तो युवक पर फेंका खौलता हुआ तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से लगी टक्कर तो युवक पर फेंका खौलता हुआ तेल
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी के इंदलपुर के पास चाय की दुकान में बैठे चाय पी रहे युवक को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गयी। बात बढ़ी तो चाय पी रहे युवक के साथ रहे युवकों ने बाइक सवार को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह अपने को बचाने के लिये दुकान में कड़ाही में रखा गर्म तेल उठाकर युवक के ऊपर फेंक दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं उसके साथी उस अस्पताल लेकर भागे और बाइक सवार भाग निकला।
नैनी के इंदलपुर का रहने वाला निहाल पुत्र श्याम बाबू सोमवार को अपने साथियों के साथ इंदलपुर में ही गोलू की दुकान पर चाय पी रहे थे। उस दौरान दुकान के बगल से फिरोज नाम का युवक बाइक लेकर निकला तो निहाल को टक्कर लग गई। जिसके बाद निहाल और फिरोज में कहासुनी शुरू हो गयी। बात बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इस दौरान निहाल के साथ रहे लोगों ने फिरोज को पीटना शुरू किया तो फिरोज दुकान में गर्म तेल से भरी कड़ाही का सारा तेल निहाल के ऊपर फेंक कर भाग निकला। घटना के बाद मौके पर रहे निहाल के साथियों ने उसे अस्पताल लेकर भागे और कुछ देर के बाद उसे थाने लेकर आये । काफी देर के बाद भी किसी की तरफ से मामले की तहरीर नहीं दी गई।