{"_id":"1d4680407987b8e4056a84f7424e1a1c","slug":"crime-news-hindi-news-1076","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में लावारिस बैग से मचा हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में लावारिस बैग से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगरी एक्सप्रेस में अभी आरडीएक्स मिलने के मामले की जांच चल ही रही है कि इसी बीच पुरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक लावारिस बैग मिलने से सोमवार को रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने बैग जब्त कर लिया। बैग की छानबीन की गई तो उसमें खाने-पीने का सामान मिला। इसके बाद ही सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली।
गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सोमवार की शाम 5.30 मुगलसराय से इलाहाबाद के लिए चली। इसी बीच ट्रेन के एस-7 कोच में बैठे यात्री सुनील कुमार ने लावारिस बैग होने की सूचना दी। लावारिस बैग की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया। किसी अनहोनी की आशंका में उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने मौके पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान भेज दिये।
चुनार में ट्रेन रोककर बैग की जांच की गई तो उसमें खाने-पीने की वस्तुएं मिली। बैग में रखी डायरी में लिखे नंबर पर संपर्क किया तो उसके मालिक ने बताया कि बैग उसी का है और उसे वह ट्रेन में भूल गया था। यात्री ने बताया कि उसका बैग फेंक दिया जाए। इस वाकये से ट्रेन लेट हो गई और रात 8.30 बजे के आसपास इलाहाबाद पहुंची। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद लावारिस बैग बीच रास्ते में फेंक दिया गया।