फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

कार में युवक कांग्रेस नेता को गोली मारी

Thu, 02 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे झूंसी इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति को प्लाट दिखाने जा रहे कांग्रेस नेता जीशान अहमद पर हमला किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने कार पर फायरिंग की, जिससे जीशान छर्रे धंसने से जख्मी हो गए। उन्हें शहर लाकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। झूंसी थाने में नामजद तहरीर दी गई। देर रात तक पुलिस का कहना था कि जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना में केस नहीं लिखा गया।
विज्ञापन


सरायइनायत में सराय शंकर गांव निवासी जीशान अहमद युवक कांग्रेस के जिला महासचिव हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह सैलून में बाल कटवा रहे थे तभी एक व्यक्ति ने आकर उनसे प्लाट दिखाने का आग्रह किया। सैलून से निकलकर जीशान ने उस व्यक्ति को अपनी मारूति 800 कार में बैठाया और देवनगर कॉलोनी को रवाना हो गए। कार लीलापुर मार्ग से गुजर रही थी तभी दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोक ली। फिर अचानक बदमाशों ने कार पर फायर कर दिए। बारह बोर के कारतूस से फायरिंग से कांच टूटे और दो छर्रे जीशान के कंधे पर धंस गए।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद हमलावर भाग गए। खबर पाकर कई लोग वहां आ गए। घायल जीशान को शहर में बेली अस्पताल ले जाया गया। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी के मुताबिक, जीशान का कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। वे लोग पहले भी घातक हमला कर चुके हैं। आज की घटना में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन जाने क्यों पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed