{"_id":"6b1f4ff5d7a8833c4e168935253af128","slug":"crime-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के घर में घुसे चोर, परिजनों को तमंचा दिखाकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार के घर में घुसे चोर, परिजनों को तमंचा दिखाकर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
अतरसुइया थाना क्षेत्र के बरगद घाट पर शुक्रवार की रात ठेकेदार पप्पू निषाद के घर में ताला तोड़कर चोर घुस गए। उनकी पत्नी मनु रात में बच्ची श्रेया के लिए दवा लेने गई थीं। वह लौटीं तो एक चोर गेट पर था तो दूसरा भीतर से नगदी-जेवर समेट रहा था। उन्होंने शोर मचाया तो बाहर खड़े चोर ने तमंचा तान दिया। दोनों चोर भागे इसी बीच घर पर रहने वाला सनी आ गया। उसने शोर करते हुए बदमाशों को दौड़ाया लेकिन वह अंधेरे में गुम हो गए। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती को बुलाया गया। चोर 50 हजार रुपये नगद, दो सोने का कड़ा, एक सोने का गले का हार, मंगलसूत्र, तीन सोने की जंजीर और एक किलो चांदी के जेवर ले उड़े।
चोरी 25 मिनट के भीतर ही हो गई। मनु सात वर्ष की बेटी श्रेया और तीन वर्ष के बेटे के साथ दवा लेने गई थीं। घर पर रहने वाला सनी भी किताब लेने गया था। वह दवा लेकर लौटीं तो उनका गेट का ताला टूटा था और एक युवक बाहर खड़ा हुआ था। वह भागते हुए दरवाजे के सामने पहुंची तो भीतर के दरवाजे भी खुले दिखे। उन्होंने शोर किया तो बाहर खड़ा चोर हरकत में आ गया। तमंचा तानकर उसने मनु का मुंह बंद करा दिया। इसी बीच भीतर सामान समेट चुका चोर भी बाहर आ गया। सनी भी उसी वक्त पहुंच गया। उसने मोहल्ले वालों के साथ चोरों का पीछा भी किया लेकिन कोई हाथ नहीं आया। चोर घर में तीन ताले तोड़कर दाखिल हुए थे। दो अलमारियों के ताले तोड़कर 25 तोले सोने और एक किलो चांदी के जेवर उड़ा दिए गए। पुलिस को शक है कि चोरी में आसपास के ही युवक शामिल हैं। ताला लगाते हुए चोरों ने देख लिया था लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाए थे कि मनु इतनी जल्दी लौट आएंगी।
अतरसुइया थाना क्षेत्र के ही नेहरू पार्क के समीप रहने वाले अश्वनी कालरा के घर भी शुक्रवार की रात आठ बजे चोर घुस गए। अश्वनी का मकान खाली पड़ा है और उसमें ताला लगा है। बाहर का दरवाजा खुला देख पड़ोसी गगन सचदेवा को शक हुआ। भीतर दो युवक बैटरी उठाकर निकल रहे थे। शोर करने पर चोर बैटरी को छोड़कर बाउंड्री फांदकर पीछे से भाग निकले। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अश्वनी कालरा पास के ही दूसरे मकान में रहते हैं। जिस मकान में चोरी की कोशिश हुई, वह खाली पड़ा है।