फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired ESI employee commits suicide by hanging himself after failing to repay a loan of 20 lakh.

Sonipat News: उधार के 20 लाख न लौटाने पर सेवानिवृत ईएसआई ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 12 Sep 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Retired ESI employee commits suicide by hanging himself after failing to repay a loan of 20 lakh.
फोटो : जयसिंह का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत ईएसआई जय सिंह (60) ने शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में गांव के ही सत्ता पर 20 लाख रुपये न लौैटाने और मांगने पर मारपीट व झूठे मामले में फंसाने की धमकी का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जय सिंह दो वर्ष पहले हरियाणा पुलिस में ईएसआई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा गौरव अपना काम करता है, जबकि छोटा बेटा नितिन दमकल विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में जय सिंह ने गांव के ही सत्ता नामक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। नोट में लिखा है कि उन्होंने सत्ता को 20 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। आरोप है कि जब जय सिंह रुपये मांगने उसके घर गए तो उनके साथ मारपीट की गई व झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। सुसाइड नोट में इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।
बड़ी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed