{"_id":"bcd22c41a607d497f03148b32486b8e4","slug":"crime-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर करवा ली जमानत, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर करवा ली जमानत, एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के जुर्म में किशोर न्यायालय खुल्दाबाद में बंद एक आरोपी के पिता ने धोखाधड़ी कर आरोपी बेटे की जमानत करवा ली। किशोर न्यायालय बोर्ड के सदस्यों को शक हुआ तो मामले की जांच की। जांच के बाद पता चला कि आरोपी की फर्जी मार्कशीट बनाकर अदालत से जमानत करवाई गई है। इस किशोर न्यायालय बोर्ड के रीडर ने खुल्दाबाद थाने में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में मामला दर्ज हुआ।
सोरांव इलाके में कुछ साल पहले हत्या के मामले में एक किशोर का नाम सामने आया। नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह खुल्दाबाद में रखा गया। लेकिन आरोपी के पिता ने धोखाधड़ी कर बेटे की फर्जी मार्कशीट तैयार करवा ली। मार्कशीट के आधार पर उसने बेटे की जन्मतिथि बढ़वा ली। इस आधार पर वह बालिग हो गया तो उसकी सेशन कोर्ट से जमानत करवा ली। किशोर न्यायालय बोर्ड के सदस्यों को शक हुआ तो इसकी जांच क रवाई गई। जांच में मार्क शीट में उम्र बढ़ाए जाने के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इस पर किशोर न्यायालय बोर्ड खुुल्दाबाद के रीडर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी व उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी की तहरीर दी। खुल्दाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही हैै। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद आरके सिंह ने बताया कि फर्जी मार्कशीट बनवाकर आरोपी की जमानत करवा ली गई। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।