फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

बैंक में चोरों ने लगाई सेंध,नहीं टूटा लॉकर

Sat, 24 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के थरवई की हेतापट्टी शाखा में शुक्रवार रात चोर सेंध लगाकर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बैंक का लॉकर तोड़कर नकदी उड़ाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो फरार हो गए। अंदर कई कंप्यूटर और अन्य सामान रखे थे, जिसे चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। सुबह लोगों ने बैंक के पीछे की दीवार कटी देखी तो गांव में खलबली मच गई। सूचना पर थरवई पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। जांच  के बाद पुलिस लौट आई।
विज्ञापन


थरवई के हेतापट्टी गांव में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। जो किराए के मकान में है। शुक्रवार रात चोर बैंक के पीछे दीवार को काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने हथौड़े से बैंक का लॉकर तोड़ने की भरसक कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बैंक की एक दूसरी शाखा भी पास के गांव में खुलने वाली है। जिसके लिए कई नए कंप्यूटर खरीदकर इस शाखा में रखे हुए थे। लेकिन चोरों ने उसे छुआ तक नहीं है। इससे जाहिर है कि चोरों के निशाने पर सिर्फ लॉकर में मौजूद नक दी ही थी। सुबह गांव में बैंक में सेंध लगाए जाने का हल्ला मचा तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थरवई पुलिस और के बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्कवॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन खोजी कुत्ता पीछे के रास्ते से बाहर निकलने के बाद कुछ दूर जाकर भटक गया। बैंक के मैनेजर श्री प्रकाश श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। बैंक के लॉकर में 39 हजार रुपए थे। बताया जाता है कि बैंक की इस शाखा में ज्यादा नकदी नहीं रखी जाती है। नकदी ज्यादा होने पर नजदीकी शाखा में जमा क रा दिया जाता है। एसओ थरवई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखकर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed