फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coach bookings parcel ply materials were cut off,

पार्सल कोच की प्लाई काटकर उड़ा देते थे बुकिंग का माल

Mon, 18 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Coach bookings parcel ply materials were cut off,
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने रविवार को चोरों के एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। चोरों का यह गैंग ट्रेन के एसएलआर कोच के शौचालय के रास्ते प्लाई काट कर पार्सल यान में रखे माल पर आसानी से हाथ फेर देेता। फिर माल को अपने ठिकाने पर ले जाकर उसकी नई पैकिंग कर मार्केट में आसानी से खपा देते। आरपीएफ ने गिरोह के कुल 13 चोरों को पकड़ा है। खास बात यह है कि इस गिरोह का सरगना भी आरपीएफ के हाथ लगा है। दो वर्ष पूर्व इसी तरह की चोरी की वारदात में गिरोह का सरगना पकड़ा जा चुका है। चोरों के पास से पैकिंग मशीन, बड़े पेचकस, कटर आदि भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


आरपीएफ के अखिलेश सिंह, मो. असलम, सुरेंद्र पासवान, शशिभूषण मिश्र, जर्नादन सिंह, डीके मिश्र, विनोद यादव आदि रविवार की दोपहर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात-आठ पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुछ युवकों पर पड़ी। यहां छह युवक बड़े-बड़े पैकेट के साथ खड़े हुए थे। आरपीएफ ने जब पैकेट के कागजात मांगे तो युवक एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। सख्ती की गई कि युवकों ने बताया कि यह सारा माल चोरी का है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि वे सभी शाहगंज स्थित एक मुसाफिर खाना लॉज में रुके हुए हैं। युवकों को लेकर आरपीएफ की टीम लॉज पहुंची। वहां गिरोह के बाकी सदस्य सरगना समेत पकड़े गए।
विज्ञापन


लॉज के एक कमरे में भी चोरी का काफी माल रखा हुआ था। ज्यादातर पैकेट में कपड़े, जूते चप्पल, साड़ी आदि सामान मिले। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि वह कानपुर से मुगलसराय के बीच चलने वाली ट्रेनों में सफर के दौरान बीच रास्ते एसएलआर कोच के बाथरूम में घुसकर औजारों की मदद से प्लाई काट कर पार्सल यान में दाखिल हो जाते थे। पार्सल यान में रखे सामान की छानबीन कर उसमें से अच्छे सामान दूसरे बैग में डालते और पूरा सामान लेकर उतर जाते। बाद में चोरी के माल की पैकिंग कर उसे दूसरे शहरों में भेज देते। आरपीएफ प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि पकड़े गए सरगना का नाम मो. फिरोज अंसारी है, जो बिहार के साहेबगंज का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सोनू सिंह, सनी कुमार, राहुल कुमार, मो. सैफ, लखन, मनोज सिंह, मो. नईम रजा, मो. अशफाक, मो. अमन, मो. शदबाद, साबिर शेख आदि हैं। मनोज सिंह कोलकाता का है बाकी युवक बिहार के साहेबगंज के ही हैं। सभी की उम्र 20 या उससे कम है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना दो वर्ष पहले भी पकड़ा गया था। इन सभी के खिलाफ आरपी यूपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


तीन सितंबर 2014 को भी आरपीएफ इलाहाबाद की टीम ने इसी तरह के 15 चोरों को गिरफ्तार किया था। तब भी इस गिरोह में मो. फिरोज अंसारी को पकड़ा गया था। उस दौरान नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एसएलआर कोच से कुछ पार्सल पैकेट निकाल रहे तीन लड़कों को पकड़ा गया था। उनसे पूछताछ के बाद कुल मिलाकर 15 लोग पकड़े गए थे। हालांकि तब गिरोह के 12 सदस्य कानपुर से पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed