फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CMO was the couple's car collision

सीएमओ की कार से दंपति को लगी टक्कर

Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
CMO was the couple's car collision
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
स्टेनली रोड पर कमलानगर के पास शनिवार दोपहर सीएमओ की कार और खरीदारी के लिए जा रहे दंपति की बाइक में टक्कर हो गई। महिला को काफी चोट पहुंची। दंपति पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के रिश्तेदार हैं। सीएमओ के रवैये से नाराज दंपति ने उनके दफ्तर में जाकर नाराजगी जताई। बाद में महिला का इलाज बेली अस्पताल में कराया गया। सीएमओ के ड्राइवर के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन


कमलानगर म्योराबाद में रहने वाले अतुल मिश्रा बिग एफएम चैनल के यूपी मार्केटिंग हेड हैं। शनिवार दोपहर वह पत्नी पूजा और दो बेटों के साथ कटरा में दीवाली की खरीदारी के लिए कटरा बाजार जा रहे थे। भीड़ की वजह से वे कार की बजाय बाइक पर निकले। स्टेनली रोड पर पहुंचते ही तेलियरगंज की तरफ से आकर सीएमओ इलाहाबाद की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। अतुल पत्नी और बेटों समेत सड़क पर गिर गए। पत्नी पूजा के हाथों, कोहनी, पैरों में चोट पहुंची। टक्कर मारने के बाद सीएमओ की गाड़ी आगे बढ़ गई। फिर अतुल अपनी कार से सीएमओ दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमओ डॉ.आलोक वर्मा से मिलकर इस बात पर नाराजगी जताई कि उन्हें सड़क से उठाकर इलाज कराने की बजाय वह कार में चले आए। अतुल ने खुद को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का भांजा बताया। कहासुनी के बाद पूजा को बेली अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। अल्ट्रासाऊंड बेली में नहीं हो सका तो निजी चिकित्सालय ले जाया गया। दंपति का आरोप है कि सीएमओ दफ्तर में उनसे बदसलूकी की गई। सीएमओ ने अपने रिश्तेदार को बुलाया जिसने उन्हें धमकाया। अतुल ने रात में कैंट थाने जाकर घटना की तहरीर दी। उनका आरोप है कि सीएमओ के कार ड्राइवर की लापरवाही से उन्हें टक्कर लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मैं प्रतापगढ़ से दफ्तर लौट रहा था तभी यह बाइक अचानक मेरी सरकारी कार से खुद टकरा गई थी। बाइक में टक्कर नहीं मारी। बाद में दंपति ने दफ्तर में आकर गुस्सा जताया। महिला का इलाज कराया गया है।’
-डॉ.आलोक वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed