फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chop the head and legs , torso sack thrown over the highway

सिर-पैर काट ले गए, धड़ बोरे में भर हाईवे पर फेंका 

Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chop the head and legs , torso sack thrown over the highway
हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : Demo pic
सोरांव क्षेत्र के सरायगोपाल गांव निवासी दूधनाथ मौर्य (32) की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। हत्यारे उसका सिर और पैर काट ले गए। शव बोरे में भरकर मुनव्वरपुर गांव के सामने हाईवे पर फेंक दिया। वह दो रोज पहले जल निगम के कर्मचारी के साथ बोलेरो लेकर निकला था। तब से गायब था। उसकी बोलेरो अब भी नदारद है। 
विज्ञापन


  शनिवार सुबह नवाबगंज थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि हंडिया-कोखराज फोरलेन बाईपास पर मुनव्वरपुर गांव के सामने डिवाइडर के बीच नाली में रखे बोरे से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर बोरा खोला तो उसमें किसी का धड़ था। सिर और दोनों पैर गायब थे। शव को जलाया भी गया था। पुलिस को निरीक्षण के दौरान दाहिने हाथ में एस.ए. लिखा मिला। पुलिस ने अनुमान लगाया कि मारे गए व्यक्ति की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच रही होगी। शक है कि उसे दो-तीन दिन पहले मारा गया होगा। रात बीती रात बोरे में भरकर हाईवे पर लाकर फेंकी गई।
विज्ञापन


रांव पुलिस के साथ सीओ भी वहां पहुंचे। थानाध्यक्ष नवाबगंज दीपक पांडेय ने बताया कि शव को जलाकर टुकड़े करने से साफ है कि शिनाख्त मिटाने की कोशिश की गई है। देर शाम सोरांव इलाके में सरायगोपाल गांव से एक परिवार के लोगों ने आकर शव की पहचान की। वह रामसजीवन मौर्य के तीन बेटों में छोटा 32 वर्षीय दूधनाथ मौर्य था। उसका एक बेटा भी है। लालगोपालगंज में रहने वाले जितेंद्र मौर्या ने उसकी गाड़ी जल निगम में लगवा दी थी। बृहस्पतिवार शाम वह जितेंद्र मौर्या के साथ ही अपनी बोलेरो लेकर निकला था। तब से लापता था। उसकी बोलेरो भी नदारद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed