{"_id":"5896366d4f1c1b4a40e8379a","slug":"canoe-in-the-river-from-drowning-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डोंगी डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में डोंगी डूबने से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Feb 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
नाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के फतूहपुर उपरहार गांव के सामने गंगा नदी पार करते समय अचानक डोंगी डूब गई। इससे उस पर सवार किशोर गंगा में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही गांव में खलबली मच गई। पहले गंगा नदी के किनारे पहुंचे गांव के लोगों ने डूबे हुए किशोर को ढूंढने की क ोशिश की। सफलता न मिलने पर गोताखोरों को सूचना दी। हालांकि समाचार भेजे जाने तक गोताखोर भी किशोर का शव खोजने में सफल नहीं हो सके थे।
फतूहपुर गांव निवासी राम आसरे सरोज ने गांव के सामने नदी के उस पार गंगा की रेती में कोहड़ा, लौकी व तरबूज की खेती की है। सुबह लगभग 10 बजे राम आसरे का पुत्र दिनेश कुमार उर्फ गुंडे (15) गांव के लोगों के साथ डोंगी से गंगा नदी पार कर अपने पिता को खाना देने जा रहा था। डोंगी पर 16 लोग सवार थे। गंगा के उस पार पहुंचने के पहले अचानक डोंगी नदी में डूब गई। उनमें से अन्य 15 लोग गंगा नदी तैर कर तट पर पहुंच गए लेकिन दिनेश कुमार नदी में डूब गया। तैर कर पार कर रहे लोगों ने दिनेश को डूबने से बचाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे।
कुछ देर बाद घटना की जानकारी गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। लोग नदी की ओर दौड़े और किशोर को खोजने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर नदी में डूबे किशोर को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का शव नहीं मिल सका था। तीन भाईयों में सबसे छोटा दिनेश उर्फ गुंडे शहर की एक दुकान पर रहता था। गुरुवार को घर आया था। शनिवार की सुबह अपने पिता को खाना देने के लिए डोंगी से नदी पार करके जा रहा था। बडे़ भाईयों संजय व मंजे और दो बहनों समेत मां राजकुमारी को जब दिनेश के गंगा नदी में डूबने की खबर मिली तो कोहराम मच गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।